बिधूना। गांव भदौरियन पुरवा निवासी काजल ने पत्नी समेत चार पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी।
काजल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में भदौरियन पुरवा निवासी रवी भदौरिया से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति रवी, ससुर जसवंत, सास मुन्नी देवी व ननद तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर चार अक्तूबर की शाम शराब के नशे में पति घर पहुंचा और मारपीट कर दी। महिला ने मामले की जानकारी मायके पक्ष को दी। इसके बाद पिता व भाई ससुराल पहुंचे। आरोपी ने पिता को जमीन पर पटक दिया।
बाद में काट लिया। भाई के साथ मारपीट कर उंगली तोड़ दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।( संवाद)