फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गारमेंट क्राफ्ट्स कंपनी के खाते से धोखाधड़़ी कर चार लाख पांच हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित कंपनी संचालक ने इसकी जानकारी थाना पुलिस और साइबर सेल को दी। साथ ही रुपये निकालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाॅक बिधूना के ग्राम पंचायत भदसिया के प्रधान जितेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भदसिया में ओम गारमेंट क्राफ्ट्स कंपनी है। 24 अप्रैल 2024 को कंपनी के मोबाइल नंबर 9907146432 व 9347477468 से फोन किया गया। इस पर संबंधित मोबाइल नंबरों द्वारा कोरियर की जानकारी के संबंध में दो रुपये कम होने पर कोरियर न मिलने बात कही गई।
इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए लिंक प्रयोग करने पर कंपनी के खाते से दो बार में दो-दो लाख करके चार लाख रुपये व एक बार 4999 समेत कुल 4,04,999 रुपये खाते से धोखाधड़ी कर निकाला गया। पीड़ित ने खाता से रुपये निकालने को लेकर पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर से सूचना लेनी चाही, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। पीड़ित ने गुरुवार को बिधूना कोतवाली पुलिस व साइबर सेल औरैया को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि साइबर सेल की मदद से उचित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें