फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक बाइक पर चार-पांच सवारियां, फोटो वायरल

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार पांच लोग। - फोटो : एक बाइक पर सवार पांच लोग।
विज्ञापन
बिधूना। यातायात नियमों को तोड़ते हुए बिधूना कस्बे में भरथना रोड पर एक बाइक पर पांच युवक मिले। वहीं, किशनी रोड पर चार युवक एक बाइक पर जाते दिखे।
विज्ञापन

ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यातायात प्रभारी ने नियम तोड़ने पर पांच सवारियों वाली बाइक का छह हजार रुपये का चालान किया है।

कस्बा बिधूना में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को बाइक सवार पांच लोगो बिधूना-भर्थना मार्ग पर फर्राटा भरते दिखे। दूसरी बाइक किशनी रोड पर चार युवक सवार होकर जाते दिखे। कस्बे में आए दिन ऐसे युवक अपनी अपनी बाइकों पर सवार होकर रेस लगाते देखे जाते हैं।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे बाइक चालकों पर यातायात पुलिस बराबर कार्रवाई कर रही है। बताया कि बिधूना में बाइक पर पांच लोग सवार थे। नियम तोड़ने पर छह हजार का चालान किया गया है। ऐसे बाइक चालकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें