फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी के चार दिन बाद ही दुष्कर्म के आरोप में जेल गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। चार दिन पहले की उसकी शादी हुई थी। इसकी जानकारी के बाद प्रेमिका उसके घर पहुंची और हंगामा काटा था।
विज्ञापन

कानपुर निवासी महिला के अनुसार कस्बा के चमनगंज नई बस्ती निवासी रहीश ने अपना नाम हनी बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद शादी का झांसी देकर कई सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। छह नवंबर को प्रेमी की शादी की जानकारी होने पर वह आठ नवंबर को प्रेमी के घर फफूंद पहुंची। परिवार से बात की।
इस पर प्रेमी के पिता मोहम्मद हलीम, मां व बहन स्वीटी जातिसूचक गाली देते हुए उसे पीट दिया था। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि रविवार को दुष्कर्म के आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें