फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी भाजपा नेता व उनके भाइयों समेत चार लोगों को दिबियापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाजपा नेता के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में एक महिला ने भाजपा युवा मोर्चा के दिबियापुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, उनके भाइयों पर मारपीट कर छेड़छाड़ करने, जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में कोर्ट से आशीष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आजाद नगर निवासी आशीष कुशवाहा, कांशीराम कॉलोनी निवासी कोमल सिंह, फफूंद रोड निवासी आशाराम उर्फ सूरज सिंह, नहर पाल बेला रोड निवासी राजू उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इधर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि आशीष कुशवाहा के पास किसान मोर्चा का पद अब नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें