फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर पकड़ी, सड़क क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-34-थाने में खड़ी पूर्व मंत्री की फार्च्युनर गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट (औरैया)। नियम-कानून को ताक पर रखकर निर्माणाधीन सड़क को क्षतिग्रस्त करने वाली सपा के पूर्व पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री विनोद यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी पुलिस ने पकड़ ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और लोक निर्माण विभाग की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की है। अब पुलिस गाड़ी चला रहे चालक की तलाश में है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खास में 12 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स बालेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा करीब 100 मीटर की सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। सड़क अभी गीली ही थी, तभी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर के चालक ने गाड़ी निर्माणाधीन सड़क पर चढ़ा दी। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने से विभाग को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद प्रकाश ने मामले की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में आया कि गाड़ी सपा के पूर्व मंत्री विनोद यादव की है, जिसे कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें