फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़ा कलेक्शन चार्ज वसूली को लेकर भिड़े पूर्व प्रधान व सचिव

Fri, 24 Jan 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पसईपुर-केशमपुर में कूड़ा कलेक्शन चार्ज जमा करने की कहने पहुंचे प्रधान व सचिव की पूर्व प्रधान से झड़प हो गई। पंचायत सहायक को भी धक्का लगा। इससे माहौल बिगड़ने लगा।
विज्ञापन

प्रधान ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। ब्लॉक भाग्यनगर की सात ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य चल रहा है।
इसमें पसईपुर-केशमपुर पंचायत भी शामिल है। जो दो माह से बराबर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिमाह कूड़ा कलेक्शन चार्ज की ग्रामीणों को जानकारी भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भी दो माह से किसी ग्रामीण ने चार्ज जमा नहीं किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम ग्राम पंचायत सचिव नंदराज व ग्राम प्रधान राजेश पाल पंचायत सहायक के साथ गांव के बाजार में पहुंचे। ग्रामीणों से कलेक्शन चार्ज जमा करवाने की अपील की। जिस पर कुछ ग्रामीण चार्ज को जमा करने के लिए तैयार भी हो गए। चार्ज की रसीद कटती इससे पहले ही पंचायत के पूर्व प्रधान अपने साथी के साथ वहां पहुंच गए।



कलेक्शन चार्ज वसूली का आदेश दिखाने के लिए सचिव और प्रधान से कहा। इस पर सचिव ने चार्ज जमा करने के लिए उच्चाधिकारियों का आदेश और खाते का हवाला दिया। तो पूर्व प्रधान और उसके साथी भड़क उठे। मामला देख ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन किया। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रधान और सचिव बोले-मारपीट करने की साजिश हो रही थी



वायरल वीडियो के संबंध में ग्राम प्रधान राजेश पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी नंदराज ने बताया कि गांव में कूड़ा कलेक्शन चार्ज जमा करने की अपील करने गए थे। तभी पूर्व प्रधान और उसके साथी वहां पहुंच गए। बदतमीजी से बोलते हुए अभद्रता करने लगे।
ग्रामीणों को चार्ज जमा करने के लिए भी भड़काते हुए उनके साथ मारपीट करने की साजिश करने लगे। इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है। किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें