फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवकों ने जेसीबी से तोड़ी राजस्व निरीक्षक के घर की बाउंड्री

Fri, 24 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक की बाउंड्री को ढहाती जेसीबी। - फोटो : राजस्व निरीक्षक की बाउंड्री को ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) । कस्बा के मोहल्ला आजादनगर में जमीन के विवाद के चलते तहसील की राजस्व टीम बृहस्पतिवार को पैमाइश करने गई थी। इधर, शुक्रवार सुबह दो जेसीबी लेकर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने राजस्व निरीक्षक के मकान की बाउंड्री व दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी। इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अचिंत मिश्रा का कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में मकान है। अचिंत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे नामजद युवक अपने चार साथियों के साथ दो जेसीबी लेकर मोहल्ले में पहुंचा। उसने जेसीबी से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
मकान में जाने वाले रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया। युवकों ने परिवार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। बाउंड्री से लेकर दरवाजा पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। परिवार मकान के अंदर ही कैद होकर रह गया है। आरोप है कि मकान के अंदर से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इससे पूरा परिवार परेशान है और खुद को असुरक्षित समझ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने परिवार के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका भी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर और साक्ष्य दिए हैं। इस मामले में तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को दो लोगों की लंबित चल रही शिकायतों के चलते आजादनगर में पैमाइश की थी।
शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें