फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाद्य विभाग का छापा, 480 पानी के पाउच सीज

Wed, 12 Aug 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कैंटीन में खाद्य सामग्री को जांचते अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए मंगलवार को अभियान चलाया। इस क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार के कुशल नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में संचालित कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कैंटीन के संबंध में प्राप्त एक शिकायत के आधार पर की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद टीम ने चिचौली स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से चने और पीने के पानी के पाउच का नमूने लिए। गुणवत्ता पर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 480 पानी पाउच सीज कर दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सीज किए गए खाद्य व पेय पदार्थों के कुल दो नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें