फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी

Mon, 18 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के अंतिम पड़ाव में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनावी अधिसूचना जारी कर दी। जिला निर्वाचन प्रशासन को भेजे गए पत्र में आयोग ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन पांच फरवरी और मतदान सात फरवरी को कराए जाने की तिथियां तय की हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत चुनाव के क्रम में जिले में पंचायत के 580 वार्डों में समाहित औरैया सदर, अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, एरवाकटरा, सहार व भाग्यनगर सात ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इन ब्लाकों में मौजूदा ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल मार्च माह में समाप्त हो रहा है।

ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव कराने की मंशा जाहिर करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी किए गए चुनावी कार्यक्रम के अनुसार ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के बाद तीसरे दिन मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित करने की तिथियां तय की गई हैं।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पद का चुनावी कार्यक्रम
नामांकन- पांच फरवरी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच- पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे से।
नाम वापसी- छह फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक।
मतदान- सात फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक।
मतगणना- सात फरवरी को दोपहर तीन बजे से खत्म होने तक।
परिणाम घोषित- सात फरवरी को गणना खत्म होने के बाद।

एक फरवरी को डीएम जारी करेंगी अधिसूचना
राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों की चुनावी अधिसूचना जारी करने के साथ ही जिले में चुनावी अधिसूचना जारी करने की तिथि एक फरवरी निर्धारित की है। आयोग के चुनावी कार्यक्रम के निर्देशों के क्रम में आगामी एक फरवरी को डीएम जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव की नामंाकन प्रक्रिया पांच को तथा मतदान सात फरवरी को कराई जाएगा।
विज्ञापन

रावेंद्र सिंह एडीइओ(पंचायत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें