फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर टीचरों ने किया हंगामा

Sun, 14 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय आदेश की सरेआम अवहेलना और ऊपर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की जातिगत गणना को रैपिड सर्वे में ड्यूटियां लगाए जाने से बीएलओ बने परिषदीय टीचर उबले हुए हैं।
विज्ञापन



रैपिड सर्वे के साथ ही टीचरों से गैर शैक्षणिक कार्य लिए जाने का विरोध दिन प्रति दिन जोर पकड़ता जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को रैपिड सर्वे के प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए टीचरों ने ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी कर हंगामी प्रदर्शन किया। खफा टीचर नेताओं ने प्रशिक्षण का बहिष्कार करते हुए रैपिड सर्वे का कार्य करने से इंकार कर दिया है।



शनिवार को रैपिड सर्वे के तहत बीएलओ बने परिषदीय विद्यालयों के टीचरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बैनर तले टीचरों ने सदर ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार किया।
विज्ञापन



इतना ही नहीं मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ एचडी श्रीवास्तव को सौंपते हुए ब्लाक भर के टीचरों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए टीचरों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कोई अतिरिक्त कार्य न लिए जाने की मांग की।


 
प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री हरवंश राजपूत, कोषाध्यक्ष बविलेंद्र कुमार सहित टीचर नेता प्रदीप सक्सेना, नित्यानंद, लोकेश शुक्ला, सदर ब्लाक अध्यक्ष नवीन चतुर्वेदी, अनुज चौबे, राजीव कुमार, शेर सिंह, ज्ञान प्रकाश, मनोज दोहरे प्रमुख रहे।


 
बता दें कि शासन के निर्देश पर जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की गणना की जानी है। गणना कार्य के लिए रैपिड सर्वे किए जाने के शासकीय निर्देश हैं।


उक्त जाति वर्ग के व्यक्तियों के रैपिड सर्वे हेतु बीएलओ बने परिषदीय विद्यालयों के टीचरों को नामित किया गया है, जबकि परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश का चल रहा है।


एक तो ग्रीष्मकालीन अवकाश और उस पर हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना कि गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखा जाए, का हवाला देकर रैपिड सर्वे से टीचरों को दूर रखे जाने का लेकर विरोध कर रहे हैं।


डीएम से लेकर शासन और निर्वाचन आयोग तक टीचर इस आशय की प्रतिलिपि प्रेषित कर चुके हैं। बावजूद उन्हें जबरन रैपिड सर्वे जैसे गैर शैक्षणिक कार्य थोपे जा रहे हैं। इससे खफा टीचरों ने रैपिड कार्य का विरोध कर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें