फोटो- 23-ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर कोहरे के बीच इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : 1
दिबियापुर। कोहरे की दस्तक के बीच ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। शनिवार को कई ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर देर से पहुंचीं। इनके इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस रात पौने तीन बजे की बजाय छह घंटे देर से शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे आई। वहीं गोविंदपुरी-अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर दो घंटे देर से पहुंची। इटावा मेमू दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से चलीं। लखनऊ से आगरा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रही।
उधर, कानपुर जाने वाली संगम एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देर से आई। रात साढ़े तीन बजे जाने वाली संगम एक्सप्रेस दोपहर साढ़े 11 बजे आठ घंटे देर से आई। दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस तीन घंटे देर से चली। फफूंद से सवा आठ बजे कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू पैसेंजर दो घंटे देर से चली। हालांकि स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार घोषणा की जाती रही।