फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 बजे तक छाया रहा कोहरा

Sat, 17 Jan 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले चार दिन से खिल रही धूप से लोगों को काफी हद तक राहत मिली थी। वहीं, शनिवार को दिन में 11 बजे तक कोहरा रहा। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलते दिखे। हालांकि दोपहर में एक बार फिर से धूप खिली। वहीं शाम होते ही गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे के बीच लोग परेशान रहे। हालांकि 11 बजे के बाद धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शाम चार बजते ही गलन भरी हवााआें ने अपना प्रकोप दिखाया।
उधर, कोहरा पड़ने से एक बार फिर से आलू व सरसों के किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि अभी कोहरा छाने के आसार हैं। ऐसे में फसलों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव किसान करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें