जिलाधिकारी ने लक्ष्यों के सापेक्ष वसूली पर ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम माला श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को कर-करेत्तर मासिक समीक्षा बैठक में बोल रही थीं। डीएम ने हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही गेस्ट हाउसों पर विशेष निगरानी कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा दौरान आबकारी विभाग की 552 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 635 लाख रुपये की वसूली प्रगति पाए जाने पर डीएम ने विभागीय अधिकारी की पीठ थपथपाते हुए इस वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रगति को प्रेरित किया। डीएम ने 130 ईंट-भट्ठों पर अवशेष टैक्स वसूली के निर्देश दिए।
गेहूं खरीद 2015 की समीक्षा के दौरान डीएम ने धीमी खरीद पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने हर्ष फायरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को गेस्ट हाउसों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
कहा कि इसमें संबंधित थानाध्यक्षों से सहयोग लिया जाए। डीएम ने राजस्व संबंधी वसूली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर रामनयन, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।