फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उड़नदस्ता टीम ने चार किलो चांदी व 1.36 लाख रुपये किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर चौथे चरण में जिले में 13 मई को होने जा रहे मतदान में किसी तरह से प्रलोभन व रुपयों के खपाने की मंशा पूरी न हो इसे लेकर उड़नदस्ते सक्रिय हैं। इस कड़ी में दो अलग-अलग मामलों में एक कार से चार किलो चांदी तो दूसरी जगह से उड़नदस्ता टीम ने 1.36 लाख रुपये बरामद किए हैं।

उड़नदस्ता टीम ने शनिवार की रात ककोर-दिबियापुर मार्ग पर चेकिंग लगाई। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई। इसमें से चार किलो से ज्यादा चांदी बरामद होने पर टीम ने कार सवार दो युवकों से चांदी के बारे में दस्तावेज मांगे। न दे पाने पर चांदी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन




वहीं रविवार को टीम ने दिबियापुर कस्बा में फफूंद रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से 1.36 लाख रुपये बरामद किए। कार सवार इस नकदी का हिसाब नहीं दे सके। दोनों ही मामलों में बरामद हुई सामग्री से चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देकर खपाने की आशंका जताई जा रह है। वहीं उड़नदस्ता टीम ने चांदी व नकदी को ट्रेजरी में जमा करवा दिया है। ब्योरा न दे पाने की स्थिति में चांदी व नकदी को कोषागार में जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-



वर्जन

चार किलो से ज्यादा चांदी व 1.36 लाख रुपये की नकदी बिना हिसाब किताब की दो जगहों से चेकिंग के दौरान बरामद की गई है। इसे सीज कर ट्रेजरी में रखवाया गया है। ब्योरा न दे पाने पर सीज हुई चांदी व नकदी को जब्त कर लिया जाएगा।



-प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें