फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ देखने को मिली। शहर के कुछ शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। देररात तक शिव मंदिर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजते नजर आए।
विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार को तीन शुभ योग बन रहे है। इनमें रवि योग, शोभन योग, सर्वार्थ योग शामिल है। आचार्यों के अनुसार इन योग में भगवान शिव की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।
आचार्य आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इन योग में विधि विधान से पूजा करने पर सभी रोग दूर हो जाते है और बीमारियों पर होने वाले खर्च में कमी आती है। यही नहीं अविवाहित युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति भी होती है। आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को तीन शुभ महायोग में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को श्रद्धालुओं ने तीन चमत्कारी योग में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर लाभ लिया। बीहड़ स्थित देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक देखने को मिली। भीड़ के चलते मंदिर से लगभग एक किलो मीटर तक दोनों मार्गों पर जाम देखने को मिला। हालांकि भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी। फिर भी भीड़ के चलते लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें