शुक्रवार को कोहरे के कारण दिल्ली- हावड़ा मार्ग की पांच ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं दिल्ली जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अनिश्चित देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना थी। इस दौरान वैकल्पिक ट्रेन रोके जाने के लिए यात्रियों ने कई बार हंगामा काटा।
तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस एवं कोलकाता आनंद विबार एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। जबकि मुरी एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटा देरी से पहुंची। यही हाल कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का रहा। तूफान एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंचा। महानंदा एक्सप्रेस एवं कालका मेल रद्द रही। ट्रेनें समय पर न होने के कारण अधिकतर यात्रियों ने सड़क मार्ग से ही अपनी यात्रा पूरी करना उचित समझा।
कानपुर टूंडला पैसेंजर फरवरी तक रहेगी रद्द - दिबियापुर ( औरैया )। कानपुर- टूंडला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। संबंधित सूचना रेलवे स्टेशन फफूंद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। कानपुर- टूंडला अप 51809 पैसेंजर को 15 फरवरी तक एवं 51810 टूंडला कानपुर डाउन पैसेंजर को 16 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।