फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज से जिले में नौ केंद्रों पर पांच हजार अभ्यर्थी देंगे डीएलएड परीक्षा

Sun, 26 Oct 2025 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार से डीएलएड परीक्षा की शुरुआत होगी। परीक्षा के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां तकरीबन 5000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डायट से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को पारदर्शी ढंग से परीक्षा संचालन के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पूर्व केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने हैं केंद्र

-नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया

- चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया

- तिलक इंटर कॉलेज औरैया

- श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल

- जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज

- जनता इंटर कॉलेज ककोर

- जन सहयोगी इंटर कॉलेज अमावता

- सर्वोदय इंटर कॉलेज सांफर

- जनता इंटर कॉलेज बिधूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें