फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिडडे मील समेत खाद्य पदार्थों के भरे पांच नमूने

Sat, 25 Jul 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20- नमूने लेती टीम। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार की टीम ने शनिवार को जिलेभर में सघन खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया। इसमें मिडडे मील समेत खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भरे गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने अजीतमल व आसपास के क्षेत्रों से नमूने लिए। टीम ने रतनपुर गड़िया से ई-रिक्शा पर भंडारित मिश्रित दूध, ककरिया से चाऊमीन निर्माण में प्रयुक्त मैदा का सैंपल लिया। वहीं बिरूहूनी स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय से मिड डे मील (सब्जी-चावल) के सैंपल लिए।
इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अजीतमल में वितरित किए जाने वाले दलिया, खिचड़ी और आटा-बेसन प्रीमिक्स सामग्री के नमूने भी संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, बिरूहूनी स्कूल में बच्चों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। लोगों से बारिश के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें