फोटो 12एयूआरपी11- एक मस्जिद के बाहर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : AURAIYA
अनलॉक-1 में आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई थी। शासन की अनुमति के बाद शुक्रवार को पहली बार मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई।
गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों में सिर्फ पांच की संख्या में ही नमाजी पहुंचे और नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के बाहर कड़ा पहरा रहा। पुलिस की निगरानी में नमाजियों को मस्जिदों में प्रवेश दिया गया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिले भर की मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं, मुस्लिम इलाकों में भी पुलिसकर्मी दोपहर तक गश्त करते दिखे। मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद के बाहर की सैनिटाइज होने के बाद मस्जिद में प्रवेश किया।
उधर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों की सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही वहां पर की गई तैयारियों की जानकारी की।
----