फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ये कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की गई है। 21 जून को अस्पताल में लोडर में गर्भवती का शव रखा मिला था।
विज्ञापन

इटावा जिले के बकेवर घुघसिना निवासी गिरजेश कुमार ने रविवार को अजीतमल पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि नौ नवंबर 2024 को बेटी रतन ज्योति का विवाह अजीतमल अलीपुर निवासी अंशू से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
21 जून को गर्भवती बेटी के साथ पति अंशू और देवर अंकुर ने मारपीट की। बेटी ने फोन कर मायके में जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि घटना वाले दिन ही शाम छह बजे बहन कुसमा ने फोन कर बताया था कि पति, देवर, ससुर बृजकिशोर, सास शशि व ननद अंकू ने रतन ज्योति की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल के लिए निकले। जहां अस्पताल में लोडर में उसका शव रखा मिला और ससुराली गायब थे। उधर, बेटी की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच सीओ अजीतमल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें