फोटो 15 एयूआरपी 09 सीएचसी में घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
दिबियापुर। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गांव कैलाश बाग निवासी राजेश्वरी देवी सोमवार को बाइक से देवर कमल के साथ साहयल से घर जा रही थीं, तभी गांव खेरा के पास बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आकर देवर-भाभी घायल हो गए। वहीं गांव असेनी निवासी छोटू, गांव कैंजरी निवासी श्रवण कुमार की बाइक में कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं, गोरखपुर निवासी विनोद थाने के पास सेंट्रल बैंक एटीएम से रुपये निकाल कर जा रहा था, तभी सड़क हादसे में घायल हो गया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।