फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आपसी रार में नपे प्रधानाध्यापक व सहायक, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहार ब्लॉक के असू कंपोजिट स्कूल में चाभी को लेकर भिड़े प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को सोमवार को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच भाग्यनगर बीईओ को सौंपी है। वहीं, प्रधानाध्यापक की तहरीर पर सहायल थाना में पुलिस ने सहायक अध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार को असू कंपोजिट स्कूल में चाबी को लेकर प्रधानाध्यापक राजकुमार कठेरिया व सहायक अध्यापक सुनीत यादव में विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए थे, हालांकि स्कूल के अन्य शिक्षकों के दखल से किसी तरह मामला शांत हुआ था। पूरे मामले में मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार को सामने आए इस वीडियो के बाद विभाग में खलबली मच गई। उधर, सोमवार को बीएसए संजीव कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापक राजकुमार कठेरिया व सहायक अध्यापक सुनीत यादव को निलंबित कर दिया।
भाग्यनगर बीईओ दाताराम को इस पूरे मामले में जांच सौंंपी गई है। प्रधानाध्यापक राजकुमार कठेरिया ने सहायल थाना में तहरीर देते हुए सहायक अध्यापक सुनीत यादव के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक ब्रेन हेमरेज होने के बाद से वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्कूल की तीन चाबियां एक दूसरे में बांट रखी थीं। सहायक अध्यापक सुनीत यादव को भी एक चाभी दी गई थी लेकिन वो लेकर नहीं आ रहे थे। ऐसे में उनसे चाभी मांगीं गई थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया था। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि मामले में दोनों शिक्षक निलंबित किए गए हैं। भाग्यनगर बीईओ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें