फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेकेंडरी, कामिल व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में पांच ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। मदरसा शिक्षा परिषद की मंगलवार को कामिल केअलावा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षा हुई। इस दौरान तीनों कक्षाओं में पंजीकृत 71 परीक्षार्थियों में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले के एरवाकटरा कसबा स्थित मदरसा मोहम्मद हारून रसीद में मंगलवार को मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं हुईं। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा में सख्ती के चलते परीक्षार्थियों के होश उड़े हुए हैं। मंगलवार को सेकेंडरी परीक्षा में पंजीकृत 46 परीक्षार्थियों में तीन ने परीक्षा छोड़ दी। तो वहीं कामिल व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में पंजीकृत 25 परीक्षार्थियों दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक मुहम्मद असलम ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। परीक्षाओं को लेकर केंद्र की सीधे ऑन लाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ से निगरानी की जा रही है। बताया कि शाम की पाली में आयोजित सीनियर सेकेंडरी की हिंदी भाषा, विज्ञान व सामाजी उलूम विषय में पंजीकृत 15 परीक्षार्थियों में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराने से पूर्व उनकी सघन तलाशी कराई जाती हैं। परीक्षाएं पूरी तरह से निर्विघ्न व नकल विहीन संपन्न कराई जा रही है। इस मौके पर परीक्षा प्रमुख नाजरीन बानो, सचल दल के मुहम्मद साहिल, अत्फिया, जेवा शाहीन, मानसी गुप्ता का परिषदीय अध्यापक परीक्षा में सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें