फोटो-42- मौन धरना में शामिल पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर शनिवार को संघर्ष समिति ने रेलवे परिसर में पांच घंटे का शांतिपूर्ण मौन धरना दिया। समिति सदस्यों ने अपराह्न 1 बजे से शाम 6 बजे तक मौन धारण कर विरोध दर्ज कराया। धरने के समापन पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के नाम स्टेशन अधीक्षक राजू दास मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और लिंक एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के फफूंद स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई। इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का समयबद्ध विकास, प्लेटफॉर्म पर पूरे शेड, पेयजल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, फुट ओवरब्रिज और दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की मांग उठाई गई।
इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ, स्थानीय पुलिस व एलआईयू टीम मौजूद रही। धरने में अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, गौरव सक्सेना, रंजीत पोरवाल, विपिन गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।