फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वायरल के बीच बढ़ी मांग तो चढ़ने लगे नारियल के भाव

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -4- दुकान में रखे नारियल के फल। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। मौसमी बुखार और वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बाजार में नारियल की मांग बढ़ गई है। मरीजों में कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत सामने आने पर डॉक्टर मरीजों को नारियल का पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर बढ़ी मांग का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले तक 70 से 80 रुपये में बिकने वाला नारियल अब फुटकर बाजार में 90 से 100 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है।
दुकानदारों के मुताबिक मांग अधिक होने के कारण नारियल का स्टॉक आते ही बिक जा रहा है। थोक बाजार में भी कीमत बढ़ने से फुटकर दुकानदारों को पुराने भाव पर बिक्री करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

-
थोक में ही महंगा पड़ रहा नारियल
नारियल थोक में ही 75 से 80 रुपये प्रति पीस पड़ रहा है। बाहर से माल मंगाने में भाड़ा भी देना पड़ता है। इसके बाद दुकानदार को एक-दो रुपये का मुनाफा भी रखना होता है। ऐसे में फुटकर बाजार में नारियल की कीमत बढ़ना स्वाभाविक है। बीमारी के मौसम में नारियल पानी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है।
-रामनरेश, थोक व्यापारी

नारियल 90 से 100 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। वायरल बुखार और प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आने के बाद मरीजों के तीमारदार नारियल पानी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। मांग बढ़ने से बिक्री भी तेज हो गई है। थोक में ही महंगा माल मिलने के कारण फुटकर में कीमत कम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

-शीलू, दुकानदार

फोटो -4- दुकान में रखे नारियल के फल। संवाद

फोटो -4- दुकान में रखे नारियल के फल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें