फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेकी कर करते थे बकरी चोरी, पांच गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय बकरी चोर गिरोह काे पकड़ लिया। इसमें रेकी कर बकरी चुराने वाले कन्नौज, कानपुर के बिठूर और चौबेपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की पांच बकरियां, एक तमंचा, दो कारतूस और नकदी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि रविवार को फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कमारा नहर पुल के पास कुछ संदिग्धों के होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर कन्नौज थाना तिर्वा के गांव दुर्गानगर गढ़ी निवासी नीरज तिवारी, कानपुर स्थित थाना बिठूर के गांव बग्दोली मंधना निवासी शान मोहम्मद को पकड़ा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर कोतवाली के गांव सेनपुर निवासी शहादत खां, थाना चौबेपुर के गांव रहमतनगर निवासी अकील और कस्बा चौबेपुर के मोहल्ला शांति नगर निवासी शोएब को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से पांच बकरियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले वह व्यापारी बनकर गांवों में रेकी करते हैं, इसके बाद रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने चार फरवरी की रात थाना क्षेत्र के गांव जखा निवासी रविंद्र कुमार के घर के बाहर से सात बकरियां पार कर दी थीं।
बरामद बकरियों की पहचान पीड़ित ने कर ली है। आरोपियों ने दो बकरियों को बेच दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

नीरज पर तीन बार हो चुकी गैंगस्टर की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। तीन बार गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। रविवार को आरोपी चौबेपुर बाजार में बकरी बेचने जा रहे थे, इससे पहले पुलिस ने उन्हें धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें