फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिट्टी कटान से गिरे 33 केवी के पांच पोल, शहर की बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बारिश के बाद धराशाही पोल। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे दयालपुर नाला के पास 33 केवी विद्युत लाइन के पांच पोल मिट्टी कटान होने से गिर गए। पोल गिरने से टाउन उपकेंद्र को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से शहर के कई मोहल्ले में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण दयालपुर नाला के आसपास जमीन की मिट्टी कटकर कमजोर हो गई थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार सुबह 33 केवी लाइन के पांच पोल गिर गए। निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों और तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। उपखंड अधिकारी अजय यादव ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे 33 केवी लाइन के पोल गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है।
क्षतिग्रस्त पोलों को हटाकर नए पोल लगाने और लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यदि मरम्मत कार्य में कोई बड़ी तकनीकी बाधा नहीं आई तो दोपहर बाद उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। विभागीय टीम लगातार मौके पर काम कर रही है। पोल गिरने के कारण शहर के मोहल्ला तिलक नगर, ओमनगर, बदनपुर, भीखमपुर, दयालपुर, ब्रह्मनगर, पाल कॉलोनी सहित आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे लोगों के घरेलू काम भी प्रभावित रहे।

बारिश के बाद धराशाही पोल। स्रोत:कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें