फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का फेंक में अंकित व दौड़ में सज्जन अव्वल

Sat, 24 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया महोत्सव के कार्यक्रमों के श्रंखला में शुक्रवार को तिरंगा स्टेडियम पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन के दिन फर्राटा दौड़ मेें सबसे तेज सज्जन कुमार भागे, उन्हें पहला स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चक्का फेंक में अंकित ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर अव्वल होनो का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

 
चक्का फेंक प्रतियोगिता में अछल्दा ब्लाक के अंकित प्रथम, बिधूना के दीपांशु पुरवार द्वितीय व भाग्यनगर ब्लाक के रमेश तृतीय रहे. बालीवाल प्रतियोगिता मेें अजीतमल प्रथम व एरवाकटरा दूसरे स्थान पर रहा।

100 मीटर की दौड़ में सज्जन सिंह अछल्दा प्रथम, अनुज कुमार परमार औरैया द्वितीय व बिधूना ब्लाक के नीलू बाबू तृतीय रहे। वेट लिफ्टिंग में औरैया ब्लाक के नंदलाल प्रथम, अछल्दा ब्लाक के अंकित कुमार द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में औरैया ब्लाक के सत्यपाल सिंह प्रथम, इसी ब्लाक के रविंद्र सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन

 
कबड्डी में अजीतमल ब्लाक प्रथम व भाग्य नगर ब्लाक दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूंद में अछल्दा के सज्जन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं औरैया ब्लाक के अनुज परमार दूसरे स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में औरैया ब्लाक के शिवम पूजन और अनुज परमार प्रथम स्थान पर रहे।

खेल प्रतियोगिताओं का समापन जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव व जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें