फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार कूल्हे का प्रत्यारोपण

विज्ञापन
 बुजुर्ग का ऑपरेशन करती ऑर्थोपेडिक सर्जरी टीम। - फोटो : स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। शल्य चिकित्सा में मेडिकल कॉलेज तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब इस कड़ी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया है। जिसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग की सराहना की है। वहीं इन बड़े ऑपरेशन को लेकर हर संभव संसाधनों बड़े पैमाने पर जुटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जालौन के गांव जगम्मनपुर निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल एक सप्ताह पहले ओपीडी में आए थे। परिजनों के अनुसार रामगोपाल साइकिल से गिर गए थे, जिससे उनका कूल्हा टूट गया था। ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के डॉ. कंदर्प यादव ने उन्हें कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। इसके लिए ऑपरेशन कराने की तैयारी की गई और टाइटेनियम का कूल्हा मंगवाया गया। डॉ. कंदर्प यादव ने बताया कि वृद्ध के बाएं ओर की फीमर नेक टूट गई थी। फ्रैक्चर इतना ज्यादा था कि कूल्हे का प्रत्यारोपण करना जरूरी था। असहनीय दर्द के बीच बृहस्पतिवार को कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि एक बुजुर्ग मरीज का कूल्हा बदला गया है, यह बड़ी उपलब्धि है। इस तरह के ऑपरेशन अब लगातार होंगे। इसके लिए जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं। किसी तरह की कोई कमी न रहे। इसे लेकर ध्यान दिया जाएगा। ऑर्थोपेडिक सर्जरी टीम का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें