फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ढाई करोड़ की आतिशबाजी स्वाहा, हवा का गुणवत्ता 80 से 112 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इस बार दीपावली पर्व दो दिन धूमधाम से मनाया गया। युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाकर पर्व के उल्लास को दोगुना। जनपद भर में 2.5 करोड़ की आतिशबाजी चलाई गई। इससे कारोबारियों में खुशी देखने को मिली। तो वहीं हवा की गुणवत्ता 80 एक्यूआई से बढ़कर 112 तक जा पहुंची।
विज्ञापन


इस बार दीपावली पर्व कारोबार जगत के लिए बेहतर रहा है। सभी कारोबार जमकर चले। इससे कारोबारियों में खुशी साफ देखने को मिली। आतिशबाजी कारोबार में भी जमकर धन की वर्षा देखने को मिली है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में 250 लोगों को आतिशबाजी की बिक्री करने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। अनुमान था कि जिले में लगभग दो करोड़ का बारूद ही बमुश्किल बिक पाएगी। इस कारोबार से जुड़ लोगों ने बताया कि दीपावली के दो दिनों में लगभग ढाई करोड़ की आतिशबाजी चलाई गई।
दीपावली के जश्न में धूम-धड़ाका करने से लोग पीछे नहीं रहे। दीपावली से लेकर गोवर्धन पूजा की शाम तक आतिशबाजी चलाई गई। दीपावली की रात आसमान में आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी ही देखने को मिली तो सुबह के समय धुंध नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आतिशबाजी से हवा की गुणवत्ता बढ़ी है। शनिवार को हवा की गुणवत्ता 112 एक्यूआई देखने को मिली। जबकि दो दिन पहले यही हवा की गुणवत्ता 80 एक्यूआई देखने को मिली थी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि हवा की गुणवत्ता 101 से 150 होने पर आम जनता को इसका असर होने की संभावना कम होती है। 151 से 200 के बीच होने पर लोगों को अधिक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव का अनुभव हो सकता है। 201 से 300 के बीच होने पर बहुत अस्वास्थ्यकर सभी के लिए स्वास्थ्य पर प्रभाव का खतरा बढ़ जाता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें