फोटो-14एयूआरपी32- गत्तों में रखे पटाखे देखती टीम। स्रोत:कर्मी
औरैया। बाबरपुर अजीतमल में अग्निशमन विभाग ने एक घर से एक आरोपी को पटाखों के साथ पकड़ा। मौके पर मिले आरोपी ने पटाखा बिक्री करने का परमिशन लेटर दिखाया, लेकिन गलत तरीके घर में पटाखे रखने के आरोप युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।
अजीतमल क्षेत्र में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी टीम के साथ मंगलवार को अवैध रूप से रखे आतिशबाजी को लेकर गश्त पर थी। तभी शाम करीब छह बजे कस्बा के मोहल्ला शिवाजी नगर में अवैध रूप से घनी बस्ती में आतिशबाजी रखे होने की सूचना मिली। टीम ने मोहल्ला निवासी रिषभ सिंह के घर छापा मारा। तो एक कमरे में पटाखे का जखीरा बरामद हुआ। टीम की सूचना मिलने पर घर में मौजूद पुरुष मौके से भाग गए। छापेमारी के दौरान घर में एक महिला मिली। पूछताछ में पता चला कि रिषभ के नाम आतिशबाजी बेचने का परमीशन है लेकिन वह आतिशबाजी गलत तरीके से घर में आबादी के बीच रखे था।
पटाखों को जब्त कर कोतवाली ले गई। वहां जानकारी देते हुए पटाखों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी बताया कि मौके से मिले पटाखों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।