फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, लोग बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से बेहाल बच्चों नारियल पानी दिलवाती मां। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी में सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस दिन पिछले वर्ष की तुलना में छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की और बढ़ोतरी होगी। औरैया में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में मई-जून के मुकाबले इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन चढ़ने के साथ-साथ लू के गर्म थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटे की स्थिति दिख रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि सुबह 9-10 बजतेे ही धूप झुलसाने लगी।
लू लगने के ये हैं लक्षण्ा
शरीर में नमक और पानी की कमी होने पर लू लगने का खतरा रहता है। लू लगने पर शरीर में गर्मी, सुस्ती और थकावट महसूस होती है। साथ ही गर्मी से होने वाली बीमारियों से शरीर में सूजन, अकड़न और बेहोशी जैसी स्थिति बनने लगती है।
विज्ञापन

ऐसे करें लू से बचाव
लू लगने पर पीड़ित को छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लिटाएं और हवा करें। माथे पर पानी की पट्टी करें। लू से बचाव के लिए सफेद व हल्के रंग के कपड़े पहनें। भोजन करने के बाद पानी पीकर ही बाहर निकलें। धूप में गमछा और तौलिया से सिर ढककर निकलें।
100 के पार पहुंची ओपीडी
50 शैया युक्त जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न ने कहा कि लू और गर्मी के चलते इन दिनों उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सौ से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों को सर्वाधिक समस्या आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत अस्पताल आएं।

धूप से बचने के लिए चेहरे पर बांधा गमछा। संवाद- फोटो : AURAIYA

लू से बचने के लिए चेहरा ढके बाइक पर बैठी महिला। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें