फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, सभी बेहाल

Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। सड़कों पर निकले लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी में पशु भी बेहाल है। सूखे तालाब के कारण पशुपालकों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में और अधिक मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन




पिछले 24 घंटे से मौसम में अचानक बढ़े तापमान ने मुसीबत बढ़ा दी है। सोमवार को 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान मंगलवार को 45 डिग्री जा पहुंचा। गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने के मजबूर कर दिया।


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा.  अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम में नमी की लगातार कमी हो रही है। मंगलवार को आर्द्रता गिरकर 31 फीसदी रह गई है। इसके कारण गर्म हवा का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। मौसम में सुबह उत्तरी तो शाम को पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन



तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होगी, गर्मी बनी रहेगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए जरूरत पड़ने पर ही पूरे बचाव के साथ घरों के बाहर निकलें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें