फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग से तीन घर राख

Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आग से स्वाहा हुई गृहस्थी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग जगह लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने बताया कि आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पाता चौकी तहत बढ़ुआपुर गांव निवासी बालकराम गुरुवार दोपहर को पत्नी के साथ खाना खा रहा था। तभी उसे छप्पर में आग लगी दिखाई दी। आग की लपटें देख और शोर सुन पड़ोसी भी दौड़ पड़े। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। गांववालों ने हैंडपंपों से पानी डाल आग पर काबू पाया। इधर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दे दी। आग की चपेट में आने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। गृहस्वामी बालक राम ने बताया कि आग चार बकरे, सात बकरियां समेत 13 पशु जलकर राख हो गए। वहीं घर में रखा 35 हजार रुपया नगद, सात क्विंटल गेहूं, राशन आदि सामान जल गया है। लेखपाल यशोधान सिंह पाल ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पीड़ित को हर संभव मदद दी जाएगी।

वहीं बेला थानाक्षेत्र के माधव नगर निवासी राजकुमार पुत्र मंगली प्रसाद के घर से सदस्य सो रहे थे। रात में अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोसी सूरज के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से दोनो घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारा, मशीन, पंपिंग सेट, भूसा आदि जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल दिनेश गुप्ता ने मौके पर पहुंच क्षतिपूर्ति का जायजा लिया है। इस संबंध में तहसीलदार अजीत यादव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिले के बाद पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें