फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंंचौसी-फफूंद रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर मिला फायर सिलिंडर

Tue, 22 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर एक आग बुझाने वाला सिलिंडर मिला। कानपुर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट की उस पर नजर गई तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। बाद में लोको पायलट ने सिलिंडर को कंचौसी स्टेशन पर जमा करा दिया है।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंगलवार की देर शाम को एक मालगाड़ी कानपुर को जा रही थी। कंचौसी-फफूंद रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 10/98, 1921 के पास मालगाड़ी के लोको पायलट की एकाएक अप और डाउन लाइन के बीच खाली जमीन पर पड़े एक सिलिंडर पर पड़ गई।
उसने तत्परता दिखाते हुए फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इससे रेलवे महकमे में खलबली मच गई। बाद में लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर पड़े अग्निशमन यंत्र को उठाया और उसे लेकर जाकर कंचौसी स्टेशन पर जमा कराया।
विज्ञापन

सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर जांच में जुट गई हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि मालगाड़ी कानपुर जा रही थी। तभी दिल्ली अप लाइन पर आग बुझाने वाला सिलिंडर देखा गया। लोको पायलट ने उसे कंचौसी स्टेशन पर जमा करा दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें