फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जली

Wed, 06 Mar 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा सबहद स्थित बंद मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी का सामान जल गया। घटना के समय परिजन अपनी ससुराल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जसवंतनगर गए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव कटरा सबहद निवासी कुलदीप कुमार पुत्र जनवेद कुमार का गांव में घर है। उसके पड़ोस में ही उसके छोटे भाई पवन का भी घर है। कुलदीप मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ जसवंतनगर स्थित अपनी ससुराल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया हुआ था। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक से कुलदीप के घर से आग की लपटें व धुंआ उठने लगा। इसी बीच पड़ोस में रह रहे छोटे भाई पवन व उसके परिवारीजनों ने जैसे ही आग की लपटें उठते देखीं वह घर से बाहर निकले और शोर मचाया।
इस पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आग लगने से घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान के साथ-साथ टीवी, बेड, गल्ला व कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। छोटे भाई पवन ने बताया कि कुलदीप अपनी ससुराल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने सुबह ही जसवंत नगर जिला इटावा गया है। सूचना दे दी गई शाम तक आ जाएंगे। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि बदनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग को बुझा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है, केवल सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें