फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंद भोजनालय में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ती जेसीबी। - फोटो : कौंहा गांव में मारपीट के दौरान लगी भीड़।
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार में भोजनालय की बंद दुकान में सोमवार सुबह अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलता देख लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से शटर तोड़वाकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

आदर्श इंटर काॅलेज की 37 नंबर की किराये की दुकान में खुशबू चतुर्वेदी एक होटल चलाती हैं। कुछ दिन पहले वह रिश्तेदारी में गई हुई थीं। इस कारण होटल बंद था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक से लोगों ने दुकान के अंदर से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखीं। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में अंदर रखा फ्रिज जल गया। पास ही रखे भरे हुए दो सिलिंडर आग की चपेट में आने से बच गए। इससे बड़ा हादसा बच गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें