फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंद रेस्टोरेंट में धधकी आग, बाल-बाल बचे मकान मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर बंद रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क गई। मकान की पहली और दूसरी मंजिलों पर फंसे मकान मालिक के परिजनों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। तीन फायरब्रिगेड ने लगभग दो घंटों में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दिल्ली के मूल निवासी चंदन गुप्ता फफूंद रोड पर रमेश अवस्थी के मकान में भूतल पर पिछले कई वर्षों से दुकान किराए पर लिए हैं। वह यहां दिल्ली पिज्जा प्वाइंट के नाम से प्रसिद्ध रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। जबकि मकान स्वामी रमेश अवस्थी मकान की ऊपरी दो मंजिलों में अपने दो बेटों सौरभ अवस्थी, शुभम अवस्थी एवं परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं।
चंदन के अनुसार वह देर रात अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। लगभग 12 बजे लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है। इसपर वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। शटर खोलकर देखा तो अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पुलिस एवं फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इस बीच ऊपरी मंजिलों में फंसे मकान मालिक रमेश अवस्थी व उनके परिवार के सभी सदस्य पड़ोस के घर से होकर किसी प्रकार से बाहर निकले। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान व तीन फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राजस्व कर्मी लेखपाल अभिनव राजपूत ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान की जानकारी ली। गृह स्वामी रमेश अवस्थी एवं रेस्टोरेंट संचालक चंदन गुप्ता ने लाखों के नुकसान का अनुमान व्यक्त किया है। रमेश अवस्थी के अनुसार मकान के भूतल एवं प्रथम तल में काफी क्षति हुई है।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई। यहां बता दें कि मकान मालिक रमेश अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व दिबियापुर विधान सभा का बसपा से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राम कुमार अवस्थी के बड़े भाई हैं। रमेश अवस्थी के बेटे गेस्ट हाउस का संचालन करते हैं।



इंसेट

पड़ोस के कपड़ा शोरूम में आग से दो लोगों की हुई थी मौत

रेस्टोरेंट में हुए अग्निकांड ने अप्रैल 2022 में पूर्व पवन पोरवाल के कपड़ा शो रूम में हुए अग्निकांड की याद दिला दी। अगस्त 2022 में पड़ोस में स्थित कपड़ा शो रूम में हुए अग्निकांड में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दुकान स्वामी के भतीजे एवं एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई थी। लगभग दो वर्ष पूर्व हुए अग्निकांड से सीख लेते हुए रेस्टोरेंट अग्निकांड के दौरान स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को बाहर निकलवाने में मदद की थी।



इंसेट

शीशा तोडऩे के बाद धधकी आग

दिबियापुर। रेस्टोरेंट संचालक चंदन गुप्ता के अनुसार दुकान के अंदर से धुंआ उठता देख जब पीड़ित ने शटर खोला तो आग हल्की फुल्की धधक रही थी, लेकिन जैसे ही पीड़ित ने आग बुझाने के लिए दुकान में बाहर लगा शीशा तोड़ा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान चंदन के हाथों में चोट भी लग गई। लोगों का मानना है कि शीशा लगे होने के कारण अंदर आक्सीजन की कमी थी, लेकिन शीशा तोड़ते ही आक्सीजन मिलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें