दिबियापुर। पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर परिजन से बिछड़ी बालिका को पुलिस ने परिवार से मिला दिया। भीड़ के कारण परिवार रेलवे स्टेशन पर ही छूट गया था।
जिला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के गांव हाजीपुरा निवासी 12 वर्षीय शाजिया अपनी मां रूबी के साथ पुरवा रावत सहार में नाना शकील के घर से लौट रहे थी। रविवार की शाम वह फिरोजाबाद जाने के लिए कानपुर सेंट्रल से चलकर टूंडला जा रही पैसेंजर ट्रेन पकड़ने फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर स्टेशन पर पहुंची तो शाजिया एक बैग लेकर कोच के अंदर पहले चढ़ गई। भीड़भाड़ के कारण मां रूबी और छोटा भाई फफूंद स्टेशन पर ही रह गए।
ट्रेन जाने के बाद रूबी ने स्टेशन मास्टर को ट्रेन रुकवाने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोलर, अछल्दा स्टेशन मास्टर, रेलवे पुलिस चौकी को इसकी जानकारी दी। पैसेंजर अछल्दा प्लेटफार्म पर आते ही आरपीएफ कांस्टेबल मनीष तिवारी और हेत सिंह ने कोच से बालिका को सकुशल उतारकर स्टेशन मास्टर के पास पहुंचाया। इधर, बालिका को निजी वाहन से पंहुची मां और मामा को सौंप दिया गया। (संवाद)