फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। पुरानी सब्जी बाजार में गुरुवार की रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, तब तक दुकान के अंदर रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी निवासी अंकित गुप्ता की घर के बाहर परचून की दुकान है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर वह भाई यश के साथ सो रहा था। तभी अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से लपटें उठती देख वह शोर मचाने लगा।
शोर सुन पहुंचे लोगों ने आग पर पानी डाल काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक परचून का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि उनके पास आग लगने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें