फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के स्टोर में लगी आग, गृहस्थी का सामान हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढै़या स्थित प्रार्थू गली में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ैया स्थित प्रार्थू गली निवासी सतीश बाजपेई (75) पुत्र स्व.रज्जन लाल बाजपेई के घर के बाहर परिसर में बने स्टोर में शुक्रवार की दोपहर अचानक से आग की लपटें उठने लगी। पीड़ित परिवार के लोगों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने की बजाय जोर से धधकने लगी। फायर कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी सतीश बाजपेई ने बताया कि वह बिजली विभाग से मीटर परीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। आग लगने से स्टोर में रखा बेड, सोफा, कूलर आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज नरायनपुर एसआई सुधीर भारद्वाज मौके पर पहुंचे और आग के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें