फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। तिवरलालपुर गांव में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। घर वालों व ग्रामीणों ने आनन फानन में सिलिंडर को घर के बाहर घूरे में दबा दिया। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने घूरे से सिलिंडर निकालकर आग बुझाई।
विज्ञापन

तिवरलालपुर गांव निवासी मयंक चतुर्वेदी पुत्र राजेंद्र प्रसाद के घर में बहू वंदना पत्नी पीयूष चतुर्वेदी सोमवार को खाना बनाने के लिए रसोई में गई। सिलिंडर में गैस खत्म होने पर उसे बदलने के लिए ससुर मयंक चतुर्वेदी को आवाज लगाई। मयंक ने सिलिंडर बदल दिया और माचिस से लीकेज चेक करने लगे। तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
उन्होंने आग बुझाने के लिए रजाई और बोरे डाले, लेकिन आग नहीं बुझी। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सिलिंडर को घर के बाहर घूरे में दबा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ अयाना गया प्रसाद वर्मा और चौकी इंचार्ज बमाइन देवी शाह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर घूरे में दबे सिलिंडर को बाहर निकाल कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें