फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंजिश में दंपती और युवती पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला तिलकनगर में रंजिश के चलते एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर गृहस्वामी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दंपती व युवती पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना एक नवंबर की रात को हुई थी।
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी नीरज दुबे ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मोहल्ले के देबू दुबे, अजय दुबे, सेबू दुबे, बउआ, श्याम दीक्षित और आयुष दीक्षित उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो उज्ज्वल शुक्ला अपने दो अज्ञात साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर आ गया। आरोपियों ने नीरज के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए।
उसे लहूलुहान देखकर पत्नी गीता और पुत्री नैन्सी दुबे बचाने दौड़ीं तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी एकत्र होने लगे। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें