फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक को अगवा कर आगरा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी

Fri, 30 Jan 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। युवक को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आजाद व बसु समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की प्राथमिकी जांच में रुपये लेनदेन की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जागीरपुर निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय भाई विकुल 28 जनवरी की सुबह दोस्त की बाइक लेकर निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया। शाम को विकुल के ही मोबाइल से उसके जीजा मनीष तिवारी के पास फोन आया। फोन पर विकुल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आगरा निवासी आजाद कुमार अपने साथी बसु और दो अन्य लोगों के साथ उसे इटावा से आगरा ले आया है।
परिजनों ने किसी अनहोनी घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पुलिस ने आजाद, बसु और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें