फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धारदार हथियार से भेड़ों पर हमला कर मारने में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवी मोहन स्थित बाड़े में घुसकर भेड़ों पर किए गए जानलेवा हमले में हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर सकी।
विज्ञापन

गांव नवी मोहन निवासी पशु पालक रामलखन के घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाड़े में 70 भेड़ें बंधी थीं। 20 फरवरी की रात अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो अनहोनी की आशंका हुई। पशुपालक रामलखन के अनुसार बाड़े में 70 भेड़ों में से 29 को हमलावरों ने निशाना बनाया था। शनिवार तक 18 भेड़ों की मौत हो चुकी। हमले में घायल 11 भेड़ों का उपचार जारी है।
मामले में सहायल थाना पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। भेड़ों का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया है। पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस गांव और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायल के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पशु पालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की पहचान में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें