फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंपती से मारपीट में ठेकेदार समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 29 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। देवकली मंदिर से लौट रहे दंपती के साथ वाहन स्टैंड के ठेकेदार व चार अन्य लोगों ने बदसलूकी की। मामले में दंपती ने ठेकेदार समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बरमूपुर निवासी अनीता 27 जुलाई को पति अतुल कुमार व चार वर्ष के बेटे शिवा के साथ देवकली मंदिर दर्शन के लिए गईं थीं। वापस आने के दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर ठेकेदार अजय बाजपेयी व उनके चार कर्मचारी दंपती से बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बच्चा शिवा सड़क पर गिर जाने से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। रविवार शाम को अनीता कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को मारपीट का वीडियो देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें