फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-28- मुस्कान। फाइल फोटो
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर रूरू में मंगलवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता मुस्कान की मौत हो गई थी। महिला का शव ससुराल में रोशनदान से फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इटावा जनपद के गांव नसीदीपुर निवासी नीलम देवी ने मंगलवार देर शाम एरवाकटरा थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 29 जून 2020 को हमीरपुर रूरू निवासी नितिन सेंगर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर उनकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बेटी के पति नितिन सेंगर, सास मनोज कुमारी, ससुर शिवप्रताप सिंह, देवर सचिन सेंगर तथा देवरानी प्रियंका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें