फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत सात पर प्राथमिकी

Fri, 23 Jan 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। युवती को ले जाने के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत सात पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी बेटी को दिबियापुर निवासी आदर्श तिवारी ले गया। पिता का आरोप है कि बेटी को ले जाने में आरोपी के चाचा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, उनकी पत्नी विनय कुमारी, भाई सुधीर तिवारी अतुल तिवारी, त्रिलोक, विकास का सहयोग रहा।
थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सर्वेश कठेरिया ने गिरीश तिवारी के किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष होने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें