फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की मौत के मामले में पति के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 02 Aug 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। शराबी पति की प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता को मारने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमार गढ़िया निवासी अपने बहनोई राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शराब के नशे में धुत होकर राजेश अपनी पत्नी रिंकी को प्रताड़ित करता था। 21 जून को आरोपी ने रिंकी को पीटा और जहर खाने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


जहर खाने के बाद गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से 23 जून को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें